Friday, October 8, 2021

Amritsar Train Accident Live: अमृतसर ट्रेन हादसे में 61 की मौत, शवों की पहचान के लिए प्रशासन ने मीडिया से मांगी मदद

Amritsar train accident Live Updates: पंजाब के अमृतसर (Amritsar train accident) में दशहरे के दिन रावण दहन के दौरान मौत की रेल ने करीब 61 जिंदगिंयां छीन ली.

Amritsar train accident Live Updates: पंजाब (Punjab Train Mishap) के अमृतसर (Amritsar train accident) में दशहरे के दिन रावण दहन के दौरान मौत की रेल ने करीब 61 जिंदगिंयां छीन ली. अमृतसर में शुक्रवार की शाम रावन दहन के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से 61 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. दरअसल, अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास शुक्रवार शाम दशहरा (dussehra 2018) के मौके पर रावण दहन देखने के लिए बबड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी. लोग रेल की पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार में ट्रेन आई और सैकड़ों लोगों को कुचलती हुई चली गई. ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी तभी जोड़ा फाटक पर यह हादसा हुआ. इस भयावह हादसे को देखते हुए पंजाब में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘अमृतसर रेल दुर्घटना के मद्देनजर प्रदेश में कल शोक रहेगा. सभी दफ्तर और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे.' बता दें कि मौके पर कम से कम 300 लोग मौजूद थे जो पटरियों के निकट एक मैदान में रावण दहन देख रहे थे. करीब 39 शव बरामद कर लिए गये हैं.

हेल्पलाइन नंबर:
रेलवे ने अमृतसर (Amritsar) में ट्रेन हादसे के पीड़ितों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. अधिकारियों ने बताया कि 01832223171 और 01832564485 नंबरों पर फोन करके हादसे के बारे में जानकारी ली जा सकती है. मनावला स्टेशन का फोन नंबर 0183-2440024, 0183-2402927 और फिरोजपुर का हेल्पलाइन नंबर 01632-1072 है.

मुआवजे का ऐलान:
पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिये पांच-पांच लाख रूपये के मुआवजे का भी ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने अधिकारियों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिये हैं. मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिये दो-दो लाख रूपये और घायलों के लिये 50 हजार रूपये के मुआवजे का ऐलान किया है.

कैसे हुआ हादसा:

शुक्रवार को अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास रावण दहन के दौरान सैकडों लोग रेल पटरी पर खड़े थे. अचानक एक साथ दोनों ही ट्रैक पर ट्रेन आने से ये हादसा हुआ. एक ट्रैक पर ट्रेन आते ही लोग दूसरे ट्रैक पर चले गए. उस ट्रैक पर भी ट्रेन आ गई और लोगों को कुचलते हुए निकल गई. आतिशबाज़ी की तेज़ आवाज़ की वजह से लोगों को ट्रेन की आवाज़ सुनाई नहीं पड़ी.

No comments:

Post a Comment