बाबा रामदेव भी गजब के आदमी है। कसम से हर जगह घुस जाते हैं और मार्केट की कंपनियों को रगड़कर रख देते हैं।
साबुन, तेल, पाऊडर सिम के बाद अब बाबा का फोन आ रहा है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा रामदेव और उनकी पतंजलि टीम अब भारत में स्वदेशी भारतीय 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है।
इससे पहले बाबा रामदेव ने बीएसएनएल के साथ मिलकर नया पतंजलि सिमकार्ड लॉन्च किया था, तो आईये जानतें हैं पतंजलि के इस नए लॉन्च होने वाले फोन के अनुमानित फीचर्स के बारे में ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पतंजलि के इस स्मार्टफोन का नाम P1s होगा और कीमत 2500 रुपए से शुरू होगी। इस फ़ोन में 13 मेगापिक्सेल के रियर कैमेरे के साथ 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा, इस फोन में 2Gb की रैम और 16Gb की इंटरनल स्टोरेज होगी, साथ ही यह फोन 4G और 5G सपोर्ट करेगा और पावर के लिए इस फोन में 3,500mAh की बैटरी दी जायेगी, यह फोन 5 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा, इस फोन के दीवाली पर लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है ।

No comments:
Post a Comment