Saturday, June 9, 2018

JIO लगा रही है 45000 टॉवर, आपके पास कहीं भी खाली जमीन हो तो घर बैठे कमाएं 40 हजार रुपए महीना

Reliance Jio से जुड़कर हर महीने 25 से 30 हजार रुपए कमाई कर सकते हैं। अगर आपका घर दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो सिटीज में है तो यह मंथली इनकम डबल या इससे भी ज्यादा हो सकती है।
  रिलायंस जियो अपने 4जी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अगले 6 महीनों में पूरे देश में 45000 मोबाइल टॉवर लगाने जा रही है। ऐसे में आप भी मोबाइल टॉवर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
रिलायंस जियो का अगले 4 साल के दौरान 1 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्टमेंट का प्लान है, जिसके तहत ये टॉवर भी लगाए जाने हैं। इस बारे में रिलायंस जियो और टेलिकॉम मिनिस्टर के बीच मीटिंग भी हुई है।

कंपनी जल्द ही टॉवर लगवाने का प्रॉसेस शुरू करने जा रही है। जियो पहले भी 1.6 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर चुकी है और पूरे देश में 2.82 लाख बेस स्टेशन इंस्टाल किए जा चुके हैं। जियो ने टेलिकॉम मिनिस्टर को यह जानकारी दी है। जियो ने कहा कि कंपनी कंज्यूमर्स की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया गया है, लेकिन पर्याप्त संख्‍या में इंटरकनेक्शन प्वॉइंट नहीं मिलने से कंज्यूमर्स को दिक्कतें आ रही हैं।

प्रमुख टेलिकॉम ऑपरेटर्स जरूरत के हिसाब से इंटरकनेक्शन प्वॉइंट नहीं उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे उनके नेटवर्क पर जियो की कॉल ड्रॉप हो रही हैं। सूत्रों का कहना है कि जियो की इस सूचना के बाद टेलिकॉम मिनिस्टर ने प्रमुख टेलिकॉम ऑपरेटर्स से इंटरकनेक्शन प्वॉइंट का मसला आपस में मिलकर तुरंत सुलझाने को कहा है।
मोबाइल ऑपरेटर्स कुछ प्राइवेट कंपनियों को मोबाइल टॉवर लगवाने का कांट्रैक्ट देती हैं। इंडस टॉवर्स, अमेरिकन टॉवर कॉरपोरेशन, भारती-इन्फ्राटेल, एटीसी, वायोम, जीटीएल जैसी प्राइवेट कंपनियां मोबाइल ऑपरेटर्स के बेस पर अलग-अलग लोकेशंस पर मोबाइल टॉवर लगाने का काम करती हैं। इन कंपनियों की वेबसाइट पर आप भी आवेदन कर सकते हैं।

मोबाइल टॉवर लगवाने के लिए आपको टॉवर लगाने वाली कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको एक लिंक मिलेगा, जिसमें अपने नाम और एड्रेस के साथ प्रॉपर्टी की पूरी डिटेल देनी होगी। आपको बताना होगा कि आपका प्लॉट है या छत, ओनरशिप आपके नाम से है या ज्वॉइंट। इसके अलावा यह बताना होगा कि प्रॉपर्टी रेजिडेंशियल है या कमर्शियल। इसके बाद आपको अपने राज्य और शहर की जानकारी देनी होगी।
 

Wednesday, June 6, 2018

राष्ट्रपति भवन में धार्मिक समारोह पर लगी रोक,जनता के टैक्स से नहीं होंगे कोई कार्यक्रम


राष्ट्रपति भवन में धार्मिक समारोह में रोक लग गई है। 

अब राष्ट्रपति भवन में धार्मिक समारोह नहीं होंगे। राष्ट्रपति भवन ने कहा है कि जनता के टैक्स से धार्मिक कार्यक्रम नहीं होंगे। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में होंने वाली इफ्तार पार्टी की परंपरा को बंद कर दिया था। यानि अब राष्ट्रपति भवन में इस साल से इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया जाएगा।

दरअसल, राष्ट्रपति कोविंद का मानना है कि राष्ट्रपति भवन एक धर्मनिरपेक्ष राज्य का प्रतीक है। यही वजह है कि गवर्नेंस और धर्म के मामलों को अलग रखा गया है। करदाताओं के पैसे को किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में खर्च नहीं किया जाएगा।’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

बता दें कि राष्ट्रपति भवन में हर साल इफ्तार पार्टी का आयोजन होता रहा है, बस 2002-07 तक का कार्यकाल इसका अपवाद है। दरअसल 2002-07 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के कार्यकाल में भी इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया गया था। कलाम पार्टी पर खर्च होने वाले पैसों को गरीब और अनाथ लोगों में बांटते थे ताकि पाक महीने में गरीबों को खुशी मिल सके। उनके बाद प्रतिभा पाटिल के कार्यकाल के दौरान इफ्तार पार्टी का आयोजन फिर से होने लगा था। प्रतिभा पाटिल के कार्यकाल में हर साल इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। इसके बाद जब प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति का पद संभाला तो ये सिलसिला चलता रहा। 

Tuesday, June 5, 2018

बाबा रामदेव लॉन्च कर रहे हैं अपना 5G मोबाइल, मात्र 2500 रुपए कीमत और फीचर्स आईफोन से भी बढिया


बाबा रामदेव भी गजब के आदमी है। कसम से हर जगह घुस जाते हैं और मार्केट की कंपनियों को रगड़कर रख देते हैं।

साबुन, तेल, पाऊडर सिम के बाद अब बाबा का फोन आ रहा है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा रामदेव और उनकी पतंजलि टीम अब भारत में स्वदेशी भारतीय 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। 

इससे पहले बाबा रामदेव ने बीएसएनएल के साथ मिलकर नया पतंजलि सिमकार्ड लॉन्च किया था, तो आईये जानतें हैं पतंजलि के इस नए लॉन्च होने वाले फोन के अनुमानित फीचर्स के बारे में ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पतंजलि के इस स्मार्टफोन का नाम P1s होगा और कीमत 2500 रुपए से शुरू होगी। इस फ़ोन में 13 मेगापिक्सेल के रियर कैमेरे के साथ 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा, इस फोन में 2Gb की रैम और 16Gb की इंटरनल स्टोरेज होगी, साथ ही यह फोन 4G और 5G सपोर्ट करेगा और पावर के लिए इस फोन में 3,500mAh की बैटरी दी जायेगी, यह फोन 5 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा, इस फोन के दीवाली पर लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है ।